मथुरा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार शाम अहमदाबाद में होने वाले टी-20 विश्व कप फाइनल मुकाबले को लेकर ब्रजवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भारत की जीत की कामना के लिए कई स्थानों पर हवन-पूजन किए जाने की खबरें हैं, वहीं शहर के होटल और पार्कों में बड़ी स्क्रीन पर मैच के लाइव प्रसारण की तैयारियां भी की गई हैं।
ब्रजवासियों का मानना है कि भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी बार टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम करेगी। मैच को लेकर युवाओं से लेकर परिवारों तक में खासा उत्साह है।
इसी क्रम में अग्रवाल क्लब परिवार मथुरा की ओर से अपने सदस्यों के लिए होटल हीरा कोर्टयार्ड में मैच के लाइव टेलीकास्ट की विशेष व्यवस्था की गई है। क्लब के अध्यक्ष दिलीप गर्ग ने बताया कि भारत की जीत की कामना और सदस्यों के उत्साह को देखते हुए यह आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी स्क्रीन पर सभी सदस्यों, बच्चों और महिलाओं के लिए मैच देखने की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि मैच के दौरान सभी के लिए रात्रि भोज की भी व्यवस्था रहेगी, ताकि सदस्य परिवार एक साथ बैठकर रोमांचक मुकाबले का आनंद ले सकें। शहर में कई स्थानों पर इसी तरह की व्यवस्थाएं की जा रही हैं जिससे क्रिकेट प्रेमियों में फाइनल मुकाबले को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.