मथुरा सीए एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित , लोकेश वार्ष्णेय बने अध्यक्ष
चंद्रेश खंडेलवाल को सचिव, धर्मेंद्र गोयल को सीकासा अध्यक्ष की जिम्मेदारी
मथुरा । चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन मथुरा की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन राधिका विहार स्थित सीए संस्थान में किया गया। सर्वसम्मति से सीए लोकेश वार्ष्णेय को एसोसिएशन का अध्यक्ष तथा सीए चंद्रेश खंडेलवाल को सचिव चुना गया। वहीं सीए धर्मेंद्र गोयल को सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन (सीकासा) का अध्यक्ष बनाया गया।
नई कार्यकारिणी में राहुल गर्ग को उपाध्यक्ष तथा प्रवीण गोयल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सीए राहुल कुमार को कार्यकारिणी समिति का सदस्य नियुक्त किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मथुरा के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। शुभकामना देने वालों में सीए अनुराग खंडेलवाल, सीए अश्विनी खंडेलवाल, सीए अमित कुमार अग्रवाल, सीए जितेंद्र चतुर्वेदी, सीए कुलदीप अरोरा, सीए सुनंदना खंडेलवाल, सीए नंद किशोर अग्रवाल, सीए सोनिया गोयल, सीए आकाश दीप गुप्ता, सीए मिनाल चावला, सीए प्रतीक अग्रवाल और सीए अशोक अग्रवाल सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मथुरा के सभी सीए सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे एसोसिएशन और ब्रांच के हित में सभी आवश्यक विषयों पर मिलकर कार्य करेंगे तथा संगठन को और मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।