इजरायल-ईरान संघर्ष पर भ्रामक और डराने वाली रिपोर्टिंग को लेकर मंत्रालय सख्त, BARC को तत्काल प्रभाव से दिए निर्देश
नई दिल्ली।
देश के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने टेलीविजन समाचार चैनलों की कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाते हुए न्यूज चैनलों की रेटिंग (TRP) पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब आगामी चार सप्ताह तक न्यूज चैनलों के टीआरपी (Television Rating Points) डेटा जारी नहीं किए जाएंगे।
सरकार की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान में चल रहे इजरायल-ईरान संघर्ष के दौरान कई न्यूज चैनल ‘अवांछित सनसनी’ (Unwarranted Sensationalism) और ‘काल्पनिक सामग्री’ का प्रसारण कर रहे हैं। मंत्रालय का मानना है कि इस प्रकार की रिपोर्टिंग से आम जनता, विशेषकर उन लोगों में दहशत फैल सकती है जिनके परिजन प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे हैं।
मंत्रालय ने ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (BARC) को निर्देशित किया है कि वह तत्काल प्रभाव से न्यूज चैनलों की रेटिंग रिपोर्टिंग को रोक दे। यह प्रतिबंध अगले 4 सप्ताह या अगले आदेश तक जारी रहेगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.