कान्हा माखन परिवार ने कराया सामूहिक विवाह समारोह , 10 हजार लोगों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन

विधायक श्रीकांत शर्मा, महंत बलराम बाबा व महामंडलेश्वर नवल गिरि महाराज ने नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद

मथुरा। शुक्रवार को कान्हा माखन परिवार के तत्वावधान में केदार धाम में सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए विधायक श्रीकांत शर्मा, महंत बलराम बाबा तथा महामंडलेश्वर नवल गिरि महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सभी नवदंपत्तियों को सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।
समारोह के दौरान सामाजिक एकता और सहयोग की भावना भी देखने को मिली। बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेकर नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं।
इसी क्रम में कान्हा माखन परिवार की ओर से 6 और 7 मार्च को सायं 6 बजे से सर्वसमाज के लिए विशाल भंडारा/भोज का आयोजन किया गया जिसमें करीब 10 हजार लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर कान्हा माखन परिवार से सुनील अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल और ललित अग्रवाल सहित परिवार के अन्य सदस्य एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।