इजरायल-अमेरिका के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत

नई दिल्ली । इजरायल-अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमले में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत हो गई। ईरानी मीडिया ने पुष्टि की है कि सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई अब नहीं रहे। शनिवार को जब इजरायल-अमेरिका ने ईरान की राजधानी तेहरान पर हमला किया, तब खामेनेई अपने दफ्तर में मौजूद थे। इजरायल-अमेरिका ने जब तेहरान स्थित खामनेई के परिसर पर मिसाइलें गिरानी शुरू की, तब वह अपने आवास में बने हुए ऑफिस में ही बैठे हुए थे। इस हमले में खामनेई के परिवार के सदस्यों की भी जान चली गई है। ईरान सरकार ने इस अपूरणीय क्षति पर 40 दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है।