संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: ICU में भर्ती शिक्षिका का हाल जानने अमर हॉस्पिटल पहुंचीं BSA रतन कीर्ति

मथुरा । जनपद की बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ति ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है। शुक्रवार को वह शहर के अमर हॉस्पिटल पहुंचीं, जहां उन्होंने ICU में भर्ती शिक्षिका श्रीमती मधु बाला की कुशलक्षेम जानी। वह सीधे अस्पताल के ICU वार्ड में पहुंचीं और उपचाररत शिक्षिका की स्थिति को लेकर चिकित्सकों से विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों से शिक्षिका के बेहतर इलाज हेतु हर संभव प्रयास करने का आग्रह किया।

इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मौजूद शिक्षिका के परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। BSA ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में पूरा शिक्षा विभाग उनके साथ खड़ा है और हर स्तर पर आवश्यक सहयोग दिया जाएगा। BSA ने अस्पताल प्रबंधन से भी कहा कि शिक्षिका के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा उन्हें श्रेष्ठ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

इस अवसर पर श्रीमती रतन कीर्ति ने कहा शिक्षक हमारे विभाग की रीढ़ हैं। मधु बाला के शीघ्र स्वस्थ होने की हम कामना करते हैं। विभाग स्तर पर जो भी सहयोग आवश्यक होगा वह प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। तत्काल वेतन वृद्धि लगाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।