Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
मथुरा। मथुरा ऑब्सटेट्रिक एंड गायनेकोलॉजी सोसायटी का चुनाव स्थानीय होटल में शांतिपूर्ण व उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में वरिष्ठ प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजू गुप्ता को अध्यक्ष, डॉ. प्रीती लालवानी को सचिव तथा डॉ. हर्षिता सिंघल को कोषाध्यक्ष चुना गया। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के चयन पर चिकित्सकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर डॉ. अल्पना अग्रवाल, डॉ. नीरजा गोयल, डॉ. दीप शिखा इंजीनियर, डॉ. वर्षा तिवारी, डॉ. वर्तिका किशोर, डॉ. ज्योति अग्रवाल, डॉ. मुक्ता चौहान, डॉ. रेनू अग्रवाल, डॉ. आरती गुप्ता, डॉ. शुभदा शर्मा, डॉ. चारु जैन, डॉ. मधु अग्रवाल, डॉ. नीता वर्मन, डॉ. प्रेरणा अग्रवाल, डॉ. रीतिल सौरभ प्रजापति, डॉ. अनु गोयल सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहीं।
इंडियन मेडिकल एसो. के अध्यक्ष डॉ. बृजेंद्र कुमार तिवारी एवं सचिव डॉ. गौरव भारद्वाज के साथ ही डॉ. भरत कुमार गुप्ता व डॉ. पंकज शर्मा ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए आशा जताई कि नई टीम महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रमों को और मजबूती देगी तथा चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।