MVDA करेगा ‘मानचित्र समाधान दिवस’ का आयोजन, लंबित नक्शों का मौके पर होगा निस्तारण

मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा 28 फरवरी को सुबह 10:30 बजे प्राधिकरण कार्यालय सभागार में ‘मानचित्र समाधान दिवस’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन द्वारा की जाएगी ।
प्राधिकरण द्वारा यह आयोजन ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम (ओबीपीएएस) के माध्यम से मानचित्र स्वीकृति में आ रही समस्याओं के त्वरित समाधान और आमजन को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
इस अवसर पर ओबीपीएएस पोर्टल पर लंबित या तकनीकी कारणों से अटके मानचित्रों से संबंधित समस्याओं पर मौके पर ही विचार कर समाधान किया जाएगा।
प्राधिकरण सचिव आशीष कुमार सिंह ने सभी संबंधित नागरिकों, वास्तुविदों, अभियंताओं तथा मानचित्र प्रस्तुतकर्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि व समय पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने मानचित्र स्वीकृति से जुड़े मामलों का निस्तारण कराएं।