पत्रकारिता जगत में शोक की लहर: वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश शुक्ला का निधन

​लखनऊ/कानपुर। अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रखर पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ला अब हमारे बीच नहीं रहे। शनिवार को ‘मल्टी ऑर्गन फेल्योर’ के कारण उनका आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे लेकिन उनके जाने की खबर ने पूरे पत्रकारिता और विधिक जगत को स्तब्ध कर दिया है।

​अखिलेश चंद्र शुक्ला न केवल पत्रकारिता जगत के एक सशक्त स्तंभ थे, बल्कि कानपुर के विधिक हलकों में भी ‘फौजदारी के नामचीन अधिवक्ता’ के रूप में उनकी एक विशिष्ट पहचान थी। उन्होंने सदैव छोटे और मध्यम समाचार पत्रों के हितों की आवाज़ बुलंद की।

​उनके निधन की सूचना मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। देश के प्रमुख पत्रकार संगठनों और प्रेस परिषद के सदस्यों ने इसे एक युग का अंत बताया है।

​सरदार गुरिंदर सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स फेडरेशन) और अशोक कुमार नवरत्न (राष्ट्रीय महासचिव) ने इसे पत्रकारिता जगत के लिए एक बड़ी क्षति करार दिया।
​भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य सुधीर पांडा, अरुण त्रिपाठी, सुश्री आरती त्रिपाठी और बी.एम. शर्मा ने भी गहरा दुख प्रकट किया।
​पूर्व सदस्य श्याम सिंह पंवार, एल. सी. भारतीय, और IAAPM के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन सहयोगी व उपाध्यक्ष पवन नवरत्न,महासचिव दीनदयाल मित्तल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की हैं।