राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई मथुरा की संगोष्ठी व त्रिवार्षिक निर्वाचन सम्पन्न

मथुरा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई मथुरा की शैक्षिक संगोष्ठी एवं त्रिवार्षिक निर्वाचन कार्यक्रम रिद्धि-सिद्धि बैंकट हॉल चन्दनवन में सम्पन्न हुआ। निर्वाचन कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चुनाव अधिकारी चक्रपाणि डागुर एवं पर्यवेक्षक वीरेन्द्र शर्मा ने बताया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत निर्वाचन अपराह्न 2 बजे प्रारम्भ हुआ जिसमें ब्लॉक स्तर के शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।
निर्वाचन में अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु एक-एक आवेदन प्राप्त हुआ। परिणामस्वरूप मनोज रावत को अध्यक्ष, संजना वर्मा को महामंत्री तथा भीकचंद वर्मा को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त पंकज गौतम को ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष एवं जयपाल सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष घोषित किया गया।
इस अवसर पर नव-निर्वाचित अध्यक्ष मनोज रावत ने कहा कि वे शिक्षक हितों की रक्षा एवं संगठन को सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे तथा किसी भी प्रकार के अन्याय को सहन नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अंजना शर्मा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष हेमराज सिंह, जिला महामंत्री इन्द्रपाल सिंह सहित गोवर्धन दास गुप्ता, राजेश वर्मा, गोविन्द सिंह चौहान, बच्चू सिंह, अशोक सोलंकी, वरुण त्रिवेदी, प्रदीपिका रानी, प्रीती चाहर, नीलम, निशा शर्मा, अंजली पवार, दयाचंद शर्मा, संध्या, योगेन्द्र चाहर, मंजूलता, विपिन गोयल, शिशुजथन गुप्ता, प्रवीन शर्मा, देवकांत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।