पहली बार साथ आ रहे हैं मोहित रैना और प्रियामणि, पहला इंडो-हॉलीवुड धमाका तैयार

मुंबई । इंडो-हॉलीवुड फिल्म में मोहित रैना और प्रियामणि की जोड़ी नजर आयेगी। यूएस की रेड बाइसन प्रोडक्शंस ने मुंबई की एज़्योर एंटरटेनमेंट (इंडिया) के साथ हाथ मिला लिया है, और ये सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि इंडो-यूएस सिनेमा की नई शुरुआत है। एज़्योर एंटरटेनमेंट (इंडिया) की ये पहली हॉलीवुड पार्टनरशिप है।इस अनटाइटल्ड फिल्म को लिखा और डायरेक्ट किया है हर्ष महादेश्वर ने।

इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे नेशनल अवॉर्ड विजेता प्रियामणि और दमदार अभिनेता मोहित रैना। दोनों पहली बार साथ आ रहे हैं, और स्क्रीन पर उनकी जोड़ी खास होने वाली है। शूटिंग न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में होगी। साथ ही दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में भी अहम हिस्से फिल्माए जाएंगे, जिससे कहानी का ग्लोबल सफर विज़ुअली भी महसूस होगा। फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2026 से शुरू होने वाली है।
मोहित रैना ने कहा,“ये प्रोजेक्ट मेरे दिल के बेहद करीब है क्योंकि ये पहचान और अपनापन जैसे विषयों को ईमानदारी से छूता है। एज़्योर एंटरटेनमेंट (इंडिया) और रेड बाइसन प्रोडक्शंस की पहली इंडो-हॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बनना इसे और खास बना देता है। ये कहानी सरहदों से परे जाती है, और ऐसी टीम के साथ काम करना उत्साह से भर देता है।”

प्रियामणि ने कहा, “इस फिल्म की भावनात्मक सच्चाई ने मुझे तुरंत आकर्षित किया। रेड बाइसन प्रोडक्शंस और एज़्योर एंटरटेनमेंट (इंडिया) की टीम के साथ काम करना बेहद समृद्ध अनुभव रहा है। हर क्रिएटिव फैसले में कहानी के प्रति एक सेंसिटिविटी और जुनून दिखता है। मैं आभारी हूं कि मुझे ऐसी कहानी का हिस्सा बनने का मौका मिला जो दुनिया भर के दर्शकों से जुड़ सकेगी।