सांसद हेमा मालिनी कल आयेंगी चार दिन के मथुरा प्रवास पर, विकास कार्यों की होगी बड़ी समीक्षा
मथुरा । स्थानीय सांसद और सिने अभिनेत्री श्रीमती हेमा मालिनी 18 फरवरी से 23 फरवरी तक अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा के प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वह ब्रज के विकास, तीर्थ यात्री सुविधाओं और बुनियादी ढांचे से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा करेंगी। उनके प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा के अनुसार 18 फरवरी (बुधवार) को सांसद का रात्रि में मथुरा आगमन होगा। 20 फरवरी (शुक्रवार) को सांय 4:00 बजे उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय में परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र , कमिश्नर नगेंद्र प्रताप एवं अन्य उच्चाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगी जिसमें ब्रज के विकास और आगामी योजनाओं पर होगी चर्चा।
21 फरवरी को विकास कार्यों की बड़ी समीक्षा बैठक में श्रीमती हेमा मालिनी विभिन्न विभागों के साथ विकास परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगी जिसमे विद्युत विभाग मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण नगर निगम सिंचाई विभाग नमामि गंगे विभाग आवास विकास तीर्थ विकास परिषद के अधिकारी शामिल होंगे। 23 फरवरी (सोमवार) सुबह मथुरा से दिल्ली के लिए प्रस्थान होगा।