सांसद हेमा मालिनी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट, ब्रज के कायाकल्प पर हुई गहन चर्चा
नई दिल्ली/मथुरा। मथुरा की सांसद और प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने गुरुवार को देश की राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में हुई इस औपचारिक भेंट को आगामी संगठनात्मक परिवर्तनों और मथुरा जनपद के विकास की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार इस शिष्टाचार भेंट के दौरान सांसद हेमा मालिनी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। ब्रज क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं के समन्वय और आगामी कार्यक्रमों को लेकर दोनों नेताओं के बीच सार्थक संवाद हुआ। हेमा मालिनी ने क्षेत्र में संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं के मनोबल को लेकर भी अपनी बात रखी।
मुलाकात का मुख्य केंद्र मथुरा जनपद का सर्वांगीण विकास रहा। सांसद ने मथुरा में चल रही केंद्र और राज्य सरकार की बड़ी परियोजनाओं की प्रगति से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया। चर्चा के दौरान निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस दौरान क्षेत्र को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में नए प्रोजेक्ट्स तथा सड़क, रेल और स्थानीय परिवहन सुविधाओं में सुधार के साथ साथ मथुरा की जनता की मूलभूत समस्याओं का त्वरित समाधान पर भी वार्ता हुई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ इस उच्च स्तरीय मुलाकात को मथुरा की राजनीति और विकास के लिहाज से हेमा मालिनी ने विश्वास जताया कि केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में मथुरा आने वाले समय में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।