भारत का टी20 विश्व कप में विजयी आगाज , अमेरिका को 29 रनों से हराया

वानखेड़े । भारत ने यूएसए को 29 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ शुरुआत की है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाबाद 84 रनों की पारी की बदौलत 161 रन बनाए थे। इसके जवाब में यूएसए की टीम 132 रन ही बना सकी और टीम इंडिया ने मुकाबले को 29 रनों से अपने नाम कर लिया। भारत के लिए सबसे अधिक तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट हासिल किए। तो वहीं अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले, जबकि वरुण चक्रवर्ती ने भी एक विकेट चटकाया। भारतीय गेंदबाजों की शानदार बॉलिंग की वजह से टीम इंडिया ने इस मुकाबले को अपने नाम किया।