देहात विद्युत मंडल ने शहरी मंडल को हराया
गणतंत्र दिवस पर अलंकार स्टेडियम में खेला गया रोमांचक मुकाबला
मथुरा। शहरी विद्युत वितरण मंडल एवं देहात विद्युत वितरण मंडल की क्रिकेट टीमों के मध्य अलंकार स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। देहात की टीम ने शहरी टीम को पराजित कर मैच अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने आकर्षक चौके व छक्के लगाए। एसडीओ पंकज शर्मा ने नाबाद 153 रन की शानदार पारी खेली।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मथुरा जोन के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग के निर्देशन में शहरी मंडल एवं देहात मंडल की टीमों के मध्य मैच आयोजित किया गया। टॉस शहरी टीम ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए पंकज शर्मा ने नाबाद 153 रन बनाए। मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने 11 रन बनाए तथा एक्सईएन आशीष गुप्ता ने 20 रन बनाए। शहरी टीम ने चार विकेट खोकर 266 रन बनाए।
शहरी टीम में एसई शहरी मुदित तिवारी एक्सईएन अनिल कुमार एसडीओ भूपेन्द्र एसडीओ संदीप वर्मा एसडीओ संदीप वार्ष्णेय एसडीओ मनोज कुमार तथा एसडीओ शुभम अग्रवाल शामिल रहे। गेंदबाजी में एसडीओ औरंगाबाद सौरभ मिश्रा ने एक विकेट लिया तथा एक्सईएन मांट दीपक वर्मा ने दो विकेट लिए जबकि ऋषभ शर्मा ने एक विकेट प्राप्त किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए देहात मंडल की टीम ने पांच विकेट खोकर 269 रन बनाकर मैच जीत लिया। बल्लेबाजी में जेई छाता उदित कुमार ने 114 रन बनाए। एक्सईएन सचिन द्विवेदी ने नाबाद 45 रन बनाए। एक्सईएन आशुतोष तिवारी ने 10 रन बनाए तथा एसडीओ सौरभ मिश्रा ने 16 रन बनाए। गेंदबाजी में पंकज शर्मा तथा संदीप वर्मा ने एक एक विकेट लिया जबकि एसडीओ भूपेन्द्र तथा राजकुमार अत्री ने एक एक विकेट प्राप्त किया।
शहरी टीम की ओर से विकेटकीपिंग मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने की जबकि देहात टीम की ओर से विकेटकीपिंग आशुतोष तिवारी ने की। एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।
मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने देहात मंडल के कप्तान सौरभ मिश्रा को ट्रॉफी प्रदान की। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार उदित कुमार को दिया गया तथा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार पंकज शर्मा को दिया गया।
मैच के दौरान विभागीय अधिकारी इंजीनियर एवं कर्मचारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर एसई एसपी पांडेय एसई एसके सनोरिया एक्सईएन गौरव कुमार पंकज बघेल तथा मनीष बंसल सहित अन्य अधिकारी व अभियंता मौजूद रहे।