भारत विकास परिषद मथुरा मुख्य शाखा को मिला नया नेतृत्व

निर्विरोध चयन से सत्र 2026 का गठन, समाजसेवा को मिलेगी नई गति

मथुरा । स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित राष्ट्रव्यापी समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद की मुख्य शाखा मथुरा के सत्र 2026 के लिए नवीन पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विरोध एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया को निर्वाचन अधिकारी गोपाल अग्रवाल (सुजुकी वाले) एवं वेद प्रकाश अग्रवाल ने पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया।

निर्वाचन में डॉ. सुधीर गर्ग को अध्यक्ष चुना गया, जबकि श्रीकांत अग्रवाल एवं जीतू गर्ग उपाध्यक्ष बने। आलोक जैन को सचिव, मनोज अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, जगत बहादुर अग्रवाल को संयुक्त सचिव, सीए अभिषेक अग्रवाल को संगठन सचिव, मृदुल कृष्ण अग्रवाल को प्रचार मंत्री, पीयूष खंडेलवाल को मीडिया प्रभारी तथा सीए चिराग अग्रवाल को ऑडिटर निर्विरोध चुना गया।

संस्था के संस्थापक सचिन अग्रवाल (घी वाले) ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत विकास परिषद एक राष्ट्रव्यापी सामाजिक संस्था है, जिसकी देशभर में 17,000 से अधिक शाखाएं संचालित हैं और यह 1963 से निरंतर समाजसेवा में सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मथुरा की मुख्य शाखा भी समय-समय पर जनसेवा के कार्यों में अग्रणी रही है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सुधीर गर्ग ने कहा कि “पूर्व वर्षों की भांति वर्ष 2026 में भी समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट, प्रभावी और जनहितकारी कार्य किए जाएंगे। परिषद शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा और संस्कार के क्षेत्रों में अपनी भूमिका और सशक्त करेगी।” बैठक में प्रमुख रूप से राजेश अग्रवाल, सुनीत गुप्ता, यतेंद्र गर्ग, गौरव अग्रवाल, अन्नू वार्ष्णेय, साकेत अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, अतुल शोरा वाला, धर्म सिंह, राजकुमार अग्रवाल, महेश बिंदल, के.के. जैन, यदुवीर सिंह, नीरज शर्मा, बंटी प्रजापति, मानव गौड़ सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। नए नेतृत्व के साथ भारत विकास परिषद मथुरा ने समाजसेवा के क्षेत्र में और अधिक सशक्त भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।