बड़ी खबर: मथुरा में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का नया शेड्यूल जारी

​मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली (वोटर लिस्ट) के वृहद् पुनरीक्षण के लिए संशोधित समय सारिणी जारी कर दी है। अब नए शेड्यूल के मुताबिक ही मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
​वोटर लिस्ट को सही और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने निम्नलिखित डेडलाइन तय की है। ​07 जनवरी से 20 फरवरी: आपत्तियों का निस्तारण, हस्तलिखित पांडुलिपि तैयार करना और डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन। ​21 फरवरी से 16 मार्च: पूरक सूचियों का कम्प्यूटरीकरण और मतदान केंद्रों का निर्धारण।
​17 मार्च से 27 मार्च: वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एस वी एन आवंटन और सूची की फोटोकॉपी/डाउनलोडिंग। ​28 मार्च 2026: मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन। ​जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि इस कार्य की महत्ता को देखते हुए सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। समय सीमा के भीतर काम पूरा न करने पर जवाबदेही तय की जाएगी।
जिलाधिकारी सीपी सिंह ने निर्देश दिए है कि मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के लिए अधिकारी मुस्तैदी से काम करें ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे।