मुख्य संवाददाता
ग्वालियर/झाँसी । उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर वॉशेबल एप्रन हटाने और नई गिट्टी रहित पटरी बिछाने का कार्य रिकॉर्ड समय में पूरा कर लिया गया है। रेलवे ने यह कार्य निर्धारित समय सीमा से पहले ही संपन्न कर लिया है, जिसके चलते पूर्व में निरस्त, आंशिक निरस्त और मार्ग परिवर्तित की गई गाड़ियों को फिर से बहाल करने का निर्णय लिया गया है।
आज से पटरी पर लौटेंगी ट्रेनें रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार कार्य पूर्ण होने के बाद अब यात्री अपनी पुरानी समय सारणी और रूट के अनुसार यात्रा कर सकेंगे। आगरा कैंट-झाँसी और झाँसी-इटावा जैसी महत्वपूर्ण लोकल ट्रेनें 6 और 7 जनवरी से अपने निर्धारित समय पर चलना शुरू हो जाएंगी।
प्रमुख ट्रेनों की बहाली का विवरण:
1. पूरी तरह बहाल होने वाली ट्रेनें:
आगरा कैंट – झाँसी (11902): 06 जनवरी से बहाल।
झाँसी – इटावा (11903): 06 जनवरी से बहाल।
झाँसी – आगरा कैंट (11901): 07 जनवरी से बहाल।
इटावा – झाँसी (11904): 07 जनवरी से बहाल।
2. पुराने मार्ग (वाया झाँसी) से चलने वाली मुख्य ट्रेनें:
जो ट्रेनें डायवर्ट होकर चल रही थीं, वे अब वापस अपने पुराने मार्ग से चलेंगी:
(05 जनवरी) से: दिल्ली-यशवंतपुर (12214), कटड़ा-कन्याकुमारी (16318) और जम्मू तवी-पुणे एक्सप्रेस (11078)।
(06 जनवरी) से: हरिद्वार-LTT (12172), कटड़ा-चेन्नई (16032), निजामुद्दीन-अंबिकापुर (22408), ग्वालियर-बरौनी (11123) और LTT-अयोध्या कैंट (22129)।
07 जनवरी से: निजामुद्दीन-नांदेड (12754), बरेली-इंदौर (14320) और बरौनी-ग्वालियर (11124)।
3. खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस अब पूरे रूट पर चलेगी:
गाड़ी संख्या 19666 (उदयपुर-खजुराहो) आज 5 जनवरी से आगरा कैंट के बजाय सीधे खजुराहो तक जाएगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 19665 (खजुराहो-उदयपुर) 7 जनवरी से खजुराहो स्टेशन से ही अपनी यात्रा शुरू करेगी।
अधिकारियों का कथन: “प्लेटफॉर्म निर्माण का कार्य यात्रियों की सुविधा के लिए समय से पहले पूरा कर लिया गया है। ट्रेनों के रीस्टोरेशन से यात्रियों को मार्ग परिवर्तन के कारण हो रही असुविधा से मुक्ति मिलेगी।”
— जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे