मथुरा में दो जिला स्तरीय अधिकारियों के तबादले, ए आर टी ओ और ट्रेजरी में नए अधिकारियों की तैनाती

मथुरा । शासन द्वारा मथुरा जनपद में दो जिला स्तरीय अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। परिवहन विभाग में एआरटीओ प्रवर्तन के पद पर सत्येंद्र कुमार यादव की नियुक्ति की गई है। वहीं जिला कोषागार में वरिष्ठ कोषाधिकारी के पद पर राज्य सूचना आयोग, लखनऊ में तैनात अतुल पांडे को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शासन के इस आदेश के बाद दोनों अधिकारियों के शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है।