नई दिल्ली। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों को लेकर भारत में बढ़ते जनाक्रोश और सोशल मीडिया पर उठ रही तीखी प्रतिक्रियाओं के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिज़ुर रहमान को टीम से रिलीज़ करने के निर्देश दिए हैं।
सूत्रों के मुताबिक भारत में आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बांग्लादेश के खिलाफ नाराज़गी लगातार बढ़ रही थी। इसी पृष्ठभूमि में यह निर्णय लिया गया जिसे राष्ट्रीय भावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि बीसीसीआई के निर्देश के बाद केकेआर प्रबंधन ने मुस्ताफिज़ुर रहमान को आईपीएल 2026 की टीम से बाहर कर दिया है। हालांकि, बीसीसीआई की ओर से इस फैसले के पीछे किसी राजनीतिक कारण को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि मुस्ताफिज़ुर रहमान बांग्लादेश के प्रमुख तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं और इससे पहले वह आईपीएल के कई सीजन में अलग-अलग फ्रेंचाइज़ियों का हिस्सा रह चुके हैं। आईपीएल 2026 की नीलामी में उन्हें केकेआर ने शामिल किया था।
इस फैसले के बाद खेल और राजनीति के आपसी संबंधों को लेकर एक नई बहस भी शुरू हो गई है। वहीं, सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग बीसीसीआई के कदम को राष्ट्रहित और जनभावनाओं के अनुरूप बता रहे हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.