सफाई मजदूर संघ आउटसोर्सिंग कर्मचारी ड्राइवर के वेतन बढ़ाने के लिए देगा धरना

मथुरा । उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ की 6 जनवरी को महानगर के विकास बाजार में होने वाले विशाल धरने को लेकर तैयारियों तथा संगठन हित के लिए नये पदाधिकारी को नियुक्त किया गया है इस आशय की जानकारी देते हुए संघ के प्रांतीय अध्यक्ष महेश काजू वाल्मीकि ने बताया डॉक्टर एसपी सिंह को अयोध्या मंडल का प्रभारी तथा वरुण वाल्मीकि को प्रदेश का महामंत्री तथा चित्रकूट मंडल का प्रभारी बनाया गया है। राम सिंह वाल्मीकि को प्रदेश का महामंत्री तथा झांसी मंडल का प्रभारी ललित चौहान को आगरा मंडल अध्यक्ष छोटू चौहान को वृंदावन अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। श्री काजू ने कहा संगठन के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी से अपेक्षा करते हैं कि वह 6 जनवरी को होने वाली विशाल धरने में कर्मचारियों को न्याय दिलाने हेतु उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा आउटसोर्सिंग कर्मचारी ड्राइवर को 20000 रुपए प्रति माह के हिसाब से भुगतान किए जाने के लिए पूरे प्रयास करेंगे। इस अवसर पर खेमचंद खिलो मौसा जिला अध्यक्ष रविकांत आनंद महानगर अध्यक्ष शरण आनंद कन्हैया चंदेल मुकेश मिस्त्री विशाल चंदेल नरेश चंदेल नेमीचंद चौहान हीरा चक्रवर्ती रजत कनौसिया नैनी सेठ बंटी चौटाला बंटी वृंदावन आदि उपस्थित रहे।