कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस, खड़गे बोले- संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संकल्पित

नई दिल्ली । कांग्रेस पार्टी रविवार को अपना 141वां स्थापना दिवस मना रही है। 28 दिसंबर 1885 को बॉम्बे में स्थापित इस संगठन ने देश की आजादी के बाद राष्ट्र निर्माण तक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पोस्ट में लिखा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हमेशा भारत के लोगों के कल्याण, सशक्तिकरण और समावेशी विकास के लिए काम किया है। हम भारत के संविधान द्वारा गारंटीकृत राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक अधिकारों में समान अवसर में दृढ़ विश्वास रखते हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140 साल का गौरवशाली इतिहास, सत्य, अहिंसा, बलिदान, संघर्ष और देशभक्ति की महान गाथा बताता है। कांग्रेस स्थापना दिवस पर हर भारतीय को मेरी शुभकामनाएं। जय हिन्द, जय कांग्रेस।”

कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल ने एक पोस्ट में लिखा, “सभी कांग्रेसजनों को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। कांग्रेस पार्टी ने भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी, देश को आगे बढ़ाने का काम किया। वहीं, आज जब सत्ता में बैठे लोगों द्वारा देश में नफरत, अन्याय और अत्याचार को बढ़ावा दिया जा रहा है, तब भी हम पुरजोर तरीके से इसके खिलाफ लड़ रहे हैं।”

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एक्स पोस्ट में लिखा, “सभी कांग्रेसजनों को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। कांग्रेस पार्टी ने भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी, देश को आगे बढ़ाने का काम किया। वहीं, आज जब सत्ता में बैठे लोगों द्वारा देश में नफरत, अन्याय और अत्याचार को बढ़ावा दिया जा रहा है, तब भी हम पुरजोर तरीके से इसके खिलाफ लड़ रहे हैं।”

कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने लिखा, “कुछ बात है कि हस्ती, मिटती नहीं हमारी। सदियों रहा है दुश्मन, दौर-ए-जमां हमारा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सभी देशवासियों व कांग्रेसजनों को हार्दिक शुभकामनाएं।” छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पोस्ट में लिखा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस पर समस्त कांग्रेसजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 28 दिसंबर 1885 को स्थापित हमारा यह महान संगठन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का प्रमुख नेतृत्वकर्ता रहा और राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई।