मथुरा। महानगर के हरी नगर (कृष्णा नगर ) निवासी पंडित भगवत प्रसाद मिश्र (कमई वाले) के पौत्र शरद शर्मा देहरादून स्थित भारतीय रक्षा एकेडमी में 18 महीने का कठिन प्रशिक्षण प्राप्त कर भारतीय थल सेना में लेफ्टीनेंट बने है । 13 दिसम्बर को भारतीय रक्षा एकेडमी देहरादून में हुए भव्य दीक्षांत समारोह ( पासिंग परेड) में शरद शर्मा के पिता क्षेत्रपाल शर्मा और माता श्रीमती कुन्ती शर्मा ने अपने पुत्र के कंधों पर चमचमाते स्टार लगाए।
इस अवसर पर उनके ताऊ हरिदत्त शर्मा, बहन नेहा शर्मा और बुआ विरमा देवी उपस्थित रहीं। शरद शर्मा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा श्री श्रद्धानंद विद्या आश्रम राधा नगर कृष्णा नगर से पूर्ण की। आर्मी पब्लिक स्कूल मथुरा से इंटरमीडिएट एवं दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। शरद शर्मा के दादा जी पंडित भगवत प्रसाद मिश्र प्रसिद्ध ज्योतिर्विद मूलतः बरसाना के गांव कमई के निवासी थे। शरद शर्मा के लेफ्टिनेंट बनने पर पंडित लालाराम शर्मा ओमप्रकाश शर्मा समेत स्थानीय नागरिकों ने हर्ष व्यक्त कर खुशी जताई है। शरद शर्मा की इस उपलब्धि से क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.