मथुरा । महानगर के जमुनापार क्षेत्र में बुधवार सुबह नगर निगम के सफ़ाई कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने पोस्टमार्टम ग्रह पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की है।
जानकारी के अनुसार नगर निगम से अनुबंधित नेचर ग्रीन कंपनी के डोर टू डोर कलेक्शन कर रहे हाईवे के गांव सलेमपुर निवासी ड्राइवर 25 वर्षीय मोहन सिंह पुत्र रमेश रोज की तरह सुबह अपने घर से ड्यूटी के लिए निकले थे और नगर निगम की कचरा लाने-ले जाने वाली गाड़ी से यमुना पार पुल की ओर जा रहे था। इसी दौरान अचानक एक तेज रफ्तार वाहन ने उनके वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों और साथी कर्मचारी घायल को अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही मोहन सिंह ने दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम कर्मचारियों में शोक और गहरा आक्रोश फैल गया। जिसके बाद आक्रोशित इकट्ठा हुए सभी कर्मचारियों ने मोर्चरी के बाहर सरकार से लेकर शासन तक के खिलाफ नारेबाजी की है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि लगातार जोखिम भरे हालात में काम करने के बावजूद सुरक्षा के कोई इंतज़ाम नहीं किए जाते। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से मृतक मोहन सिंह के परिजनों को उचित मुआवज़ा, नौकरी से सम्बंधित सहायता और आरोपी वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो वे विरोध प्रदर्शन को और तेज करेंगे। फिलहाल पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुट गई है और घटना के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.