मथुरा। जनपद के थाना मांट के मांट मूला गांव में तीन दिन से लापता दो मासूमों के शव सोमवार सुबह यमुना में मिलने से गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव नदी से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम को भेजे दिए है । परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार मांट क्षेत्र के मांट मूला गांव के रहने वाले सात वर्षीय भोला और छह वर्षीय प्रिंस तीन दिन पहले दोपहर में घर से खेलने के लिए निकले थे। काफी देर तक नहीं दिखे तो परिजन और ग्रामीण बच्चों को तलाश में जुट गए। लेकिन किसी भी तरह का सुराग नहीं मिला। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों को आखिरी बार यमुना नदी के किनारे खेलते हुए देखा गया था। इसी आधार पर परिजन और गांव के लोगों ने नदी के आसपास भी गहन तलाशी की लेकिन बच्चे नहीं मिले। सोमवार सुबह आठ बजे स्थानीय लोगों ने यमुना नदी में दो शव दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
थाना प्रभारी जसवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाले। परिजन ने दोनों की पहचान कर ली। बच्चों के शव मिलने की खबर जैसे ही गांव में पहुंची कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन का हाल देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। प्रारंभिक अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों बच्चे खेलते-खेलते नदी किनारे पहुंच गए होंगे और पानी की ओर बढ़ने पर अचानक फिसलकर गहरे हिस्से में चले गए होंगे। गांव में इस घटना को लेकर मातम पसर गया है ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.