सनातन हिंदू एकता पदयात्रा को लेकर नगर आयुक्त ने किया चार धाम का स्थलीय निरीक्षण

मथुरा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा निकाली जा रही सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के दृष्टिगत नगर आयुक्त जग प्रवेश द्वारा आज वृंदावन छटीकरा मार्ग चार धाम मंदिर एवं आस-पास के क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त द्वारा संपूर्ण मार्ग एवं क्षेत्र में उच्च कोटि की साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, फुटपाथों एवं मार्गों पर अतिक्रमण न हो इसके लिए सतत अतिक्रमण अभियान चलाने तथा सड़कों पर पानी का छिड़काव करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को प्रदान किए गए। उन्होंने नगर निगम द्वारा की जाने वाली सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी महेश चंद्र, सफाई निरीक्षक राकेश कुमार तथा नेचर ग्रीन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिलाष सांगवान उपस्थित रहे।