वृंदावन। सोमवार को वृन्दावन जोन स्थित कर विभाग का नगर आयुक्त जग प्रवेश ने औचक निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने नगर के अनावासीय भवनों के विवरण से सम्बन्धित रजिस्टर, जी.आई.एस. सर्वे के आधार पर जारी मांग बिलों पर भवन स्वामियों द्वारा प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण सम्बन्धी रजिस्टर, विद्युत विभाग से प्राप्त कनेक्शन विवरण के अनुसार अनावासीय भवनों के चिन्हांकन सम्बन्धी अभिलेखों सहित कर विभाग से सम्बन्धित अन्य पत्रावलियों एवं विभागीय कार्यों का विस्तृत अवलोकन किया । नगर आयुक्त को ऑफिस में यकायक देख कर्मचारी हड़बड़ा गए।
संपूर्ण अभिलेखों के निरीक्षण उपरांत नगर आयुक्त ने विभागीय कार्यों पर संतोष व्यक्त किया तथा कर वसूली एवं अभिलेख संधारण में और अधिक सुधार लाने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने निर्देशित किया कि सम्पत्तिकर की वसूली निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप की जाए एवं बकायेदार भवन स्वामियों के विरुद्ध चरणबद्ध एवं नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि राजस्व वसूली में निरंतर प्रगति बनी रहे।
नगर आयुक्त ने विशेष रूप से यह भी निर्देश दिए कि सभी अभिलेखों को नियमावली के अनुरूप संरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संधारित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अभिलेखों की बाइंडिंग कराकर उन्हें सुरक्षित रखा जाए जिससे विभागीय रिकॉर्ड की सटीकता, पारदर्शिता एवं दीर्घकालिक संरक्षण सुनिश्चित हो सके।
निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक कर निर्धारण अधिकारी अरविन्द्र यादव एवं कर अधीक्षक हरिकृष्ण प्रसाद गुप्ता उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.