मथुरा। पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पर माथुर चतुर्वेद परिषद द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में एस एन चतुर्वेदी को एक महान व्यक्तित्व का धनी सफल उद्यमी एवं कुशल राजनेता बताते हुए उनके छवि चित्र पर बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्प अर्पित किए।
सर्वप्रथम माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक एवं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के मुख्य संरक्षक महेश पाठक द्वारा अपने जेष्ठ भ्राता एस एन पाठक को अपना मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि उनके कारण ही आज हम उद्योगपति बने है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल ने उन्हें एक बहुत ही महान व्यक्तित्व का धनी बताया। गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने कहा की एस एन पाठक स्वभाव से बहुत शांत थे परन्तु उनकी सोच बड़ी थी।
स्व.एस एन चतुर्वेदी के पुत्र सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने अपने पिता को एक कुशल मार्गदर्शक के साथ समाज का बुलंद सितारा बताया। कानपुर पनकी मंदिर के महंत जितेंद्र दास द्वारा एस एन भाई को मथुरा ही नहीं पूरे भारतवर्ष का महान सितारा बताया गया।
सभा का संचालन करते हुए माथुर चतुर्वेद परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी एड.ने कहा कि एस एन भाई पहले व्यक्ति थे जिनका इंडिया में सिटी बैंक की स्थापना करने में सबसे महत्वपूर्ण रोल था और जिनको कभी भुलाया नहीं जा सकता।
अन्य वक्ताओं में डॉ विनोदम चतुर्वेदी भगवान सिंह वर्मा प्रदीप माथुर यतींद्र मुकदम नरेंद्र सिंह और कृष्ण कुमार मुन्ना भैया ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
श्रद्धांजलि सभा के अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष राकेश राजेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी ने एस एन चतुर्वेदी को अपना गुरु बताया और कह कि मेरे पढ़ाई के क्रम में ही वह मुझे इंडस्ट्री में ले गए थे और उन्होंने मुझे आज इंडस्ट्रिलिस्ट बनाया।
इसके अलावा परिषद के संरक्षक उमाकांत चतुर्वेदी एड. ने भी उनकी स्मृतियों को याद किया। सभा में संरक्षक नवीन नगर गिरधारी लाल पाठक कमल चतुर्वेदी संजय चतुर्वेदी मनोज पाठक असर एग्रो नीरज चतुर्वेदी अमित चतुर्वेदी आशीष चतुर्वेदी दाढ़ी वाले अरविंद चतुर्वेदी भूरा अरविंदम चतुर्वेदी नवनीत चतुर्वेदी सीए के अलावा अन्य सैकड़ो लोग मौजूद थे।
श्रद्धांजलि सभा के उपरांत अस्थि कलश का विसर्जन पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पर यमुना जी में किया गया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.