उ. प्र. बृज तीर्थ विकास परिषद मथुरा में विकास के नए आयाम स्थापित करेगा : सूरज पटेल
मथुरा । 2019 बैच के IAS अधिकारी उत्तर प्रदेश बृज तीर्थ विकास परिषद के नवागत मुख्य कार्यपालक अधिकारी सूरज पटेल ने गुरुवार दोपहर पद भार ग्रहण कर लिया है ।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत अनौपचारिक भेंट में उन्होंने बताया कि मथुरा में सेवा करने का अवसर मिलना परम सौभाग्य की बात है । वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप मथुरा जनपद में बृज तीर्थ विकास परिषद द्वारा कराये जा रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण सहयोग देंगे। उन्होंने कहा कि मथुरा में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं उनको अत्यधिक सुविधा प्रदान करना सरकार का मुख्य लक्ष्य है, वे चाहेंगे कि इसके लिए सभी लोगों से सुझाव लेकर विचार विर्मश कर योजनाओं को अमली जामा पहनाया जाए।

उन्होंने कहा कि परिषद द्वारा जनपद भर में जो विकास कार्य कराए जा रहे हैं उनकी समीक्षा करने के साथ-साथ उनको नियत समय तक पूर्ण करने के प्रयास तेज किए जाएंगे।
पदभार संभालने के पश्चात उन्होंने परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत, जिलाधिकारी सीपी सिंह से मार्गदर्शन प्राप्त किया। श्री पटेल ने दोपहर में वृंदावन जाकर बिहारी जी के दर्शन किये।
प्रदेश के औद्योगिक राजधानी कहे जाने वाले कानपुर जनपद के निवासी IAS सूरज पटेल 2016 में आई आर एस बने उसके उपरांत 2017 में आईपीएस और 2019 में आईएएस अधिकारी बने । गोंडा और मेरठ में वह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जबकि फतेहपुर और अमेठी में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर काबिज रह चुके हैं।