मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के भूतेश्वर कार्यालय में शनिवार को दीपावली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर महापौर विनोद अग्रवाल एवं नगर आयुक्त जग प्रवेश ने उपस्थित सभी पार्षदगणों को दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, यम द्वितीया एवं छठ पूजा की शुभकामनाएँ देते हुए उपहार भेंट किए।
कार्यक्रम में नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारीगण भी सम्मिलित रहे।
महापौर श्री अग्रवाल ने सभी से स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को प्रोत्साहित करने और इको-फ्रेंडली दीपावली मनाने का आव्हान किया।
सभी ने उनके इस संदेश का एकमत होकर समर्थन किया तथा यह संकल्प लिया कि आने वाले त्योहारों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और स्वदेशी भावना के साथ मनाएंगे हुए नागरिकों को भी इसके लिए प्रेरित किया जाएगा।
इस अवसर पर नगर निगम परिवार ने यह भी संकल्प लिया कि मथुरा-वृन्दावन को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित शहर बनाने के लिए सभी मिलकर निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.