मथुरा में कल्याण ज्वेलर्स की द्वितीय वर्षगांठ पर मना उत्सव

मथुरा। कर्मयोगी भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली में कृष्णा नगर स्थित कल्याण ज्वेलर्स द्वारा जनपद की प्रमुख समाज सेविकाओं के साथ अपनी द्वितीय वर्षगांठ का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर दीवाली, धनतेरस, भाई दूज, गुरु पर्व जैसे त्योहारों पर कई आकर्षक योजनाएं और पॉलिसी लॉन्च की गई। कल्याण ज्वेलर्स आधुनिक, पारंपरिक और समकालीन डिज़ाइनों के लिए हमेशा एक आदर्श विकल्प है जो शुद्धता और विशिष्टता का प्रतीक है। यहां पर आसान निवेश योजनाएं, सुरक्षित भविष्य और उच्च गुणवत्ता वाले हीरे, सोने, पोल्की और राजवाड़ा आदि का किफायती दरों पर अद्वितीय संग्रह उपलब्ध है ।
इस वर्षगांठ समारोह में वरिष्ठ समाज सेविका चीनू जैन, ममता भारद्वाज, अनिता भारद्वाज डॉ. नीता सिंह आदि विशेष रूप से उपस्थित रही। शोरूम पर मौजूद ग्राहकों ने कल्याण ज्वेलर्स के उत्पादों भूरि भूरि प्रसंशा की।