हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने किए शरद पूर्णिमा पर श्री बिहारी जी मंदिर में दर्शन

वृंदावन। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने शरद पूर्णिमा पर श्री बिहारी जी मंदिर में दर्शन किए। राज्यपाल की आगवानी जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार द्वारा की गई। राज्यपाल वेटनरी विश्वविद्यालय के वीआईपी गेस्ट हाउस में ठहरे । वह कार द्वारा दिल्ली से मथुरा आए थे।
दोपहर पश्चात राज्यपाल मथुरा से आगरा के लिए प्रस्थान कर गए। आगरा में वह शाम 5 बजे कलाकृति सांस्कृतिक एवं कन्वेंशन सेंटर में आयोजित जनता राज कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद सायं 6:30 बजे कार्यक्रम समाप्त होने के उपरांत राज्यपाल का काफिला 9:15 बजे नई दिल्ली स्थित हिमाचल सदन पहुंचेगा जहां उनका रात्रि विश्राम रहेगा।