1.80 करोड़ रुपये से होगा मांट बस स्टैंड का कायाकल्प , विधायक राजेश चौधरी ने किया शिलान्यास

मांट । कस्बा मांट में स्थित बस स्टैंड का परिवहन विभाग द्वारा 1.80 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्निर्माण किया जाएगा जिसका शिलान्यास विधायक राजेश चौधरी ने किया। मांट विधायक राजेश चौधरी ने कहा है कि अब बृज चौरासी कोस हरेक धार्मिक और पौराणिक स्थल को रोडवेज विभाग की बसें जायेंगीं इसके लिए दस अतिरिक्त परमिट भी मिल चुके हैं । कस्बा मांट के बस स्टैंड के पुनः निर्माण कार्य के भूमि पूजन में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश पर चौरासी कोस यात्रा के हरेक स्थल तक रोडवेज बस पहुंचाने की योजना बन चुकी है इसी के तहत नौहझील और शेरगढ़ के बस स्टैंड बन चुके हैं और अब मांट बस स्टैंड भी करीब दो करोड़ की लागत से आधुनिक तरीके से बनाया जाएगा इसमें सवारियों के लिए सभी सुविधाओं के साथ साथ खान पीन की भी दुकान बनेगी। उन्होंने कहा कि मांट तहसील मुख्यालय है और इसके पांच किलोमीटर के दायरे में बंसीवट भांडीरवन राधा रानी व बेलवन हैं यहाँ हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन आते हैं इसलिए पूरे इलाके को बस की सेवा से जोड़ा जाना जरूरत बन चुका था।

रोडवेज के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी जयप्रकाश शुक्ला ने बताया कि मांट क्षेत्र के लिए अब तक कुल दस बसों के परमिट मिल चुके हैं । इस मौके पर उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन के एसडीओ सत्यवीर सिंह जेई जितेंद्र कुमार ठेकेदार प्रिंस कुमार मनोहर लाल अग्रवाल वीरेंद्र शर्मा संजय ठाकुर रामू चौधरी रमन सिंह देशराज सिंह दीपक शास्त्री हुकम सिंह चौहान विक्रम सिंह धीरज चौधरी दिलीप प्रधान प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।