मथुरा। शहरी डिवीजन प्रथम के बंगालीघाट बिजलीघर की विद्युत आपूर्ति 16 सितम्बर मंगलवार को सुबह सात बजे से रात्रि आठ बजे तक बंद रहेगी। 33 केवी बिजलीघर पर पांच के स्थान पर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
शहरी बंगालीघाट बिजली घर के 5500 से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति मंगलवार 16 सितम्बर को 12 घंटे से अधिक देर तक बंद रहेगी। शटडाउन के दौरान बंगालीघाट बिजलीघर की क्षमतावृद्धि का कार्य होगा। यहां 10 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा। यहां ओवरलोडिंग होने पर अक्सर विद्युत सप्लाई प्रभावित हो जाती है। क्षेत्रीय उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कार्य से सप्लाई में और सुधार होगा। जेई बंगालीघाट संदीप कुमार के अनुसार बिजलीघर से पोषित बारी गली, विश्रामघाट एवं जनरल गंज फीडर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुधार कार्य के दौरान बंद रहेगी। शटडाउन की अवधि घट-बढ़ सकती है।
एसडीओ कैंट राम प्रताप के अनुसार उपभोक्ताओं को विभिन्न माध्यमों से बिजली बंद की जानकारी दी जा रही है ताकि उनको परेशानी का सामना न करना पड़े। अधिशासी अभियंता शहरी आशीष गुप्ता के अनुसार क्षमतावृद्धि से बंगालीघाट क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में और सुधार होगा।
यह क्षेत्र रहेंगे प्रभावित
-जनरल गंज, सप्तऋषि नगर, श्रीजी हॉस्पिटल, श्मसान घाट, बंगालीघाट, जीआईसी चौराहा, आर्य समाज रेलवे फाटक क्षेत्र, विश्रामघाट, होली गेट के अंदर, मीरगंज, छत्ता बाजार, रामघाट, श्यामघाट ,मानिक चौक, द्वारिकाधीश, चूना ककड़, कम्पूघाट, नाग टीला सुभाष इंटर कॉलेज के पास आदि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.