Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

  • Saturday, October 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Epaper

Rajpath Mathura Rajpath Mathura - भारत सरकार एवम् उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त दैनिक समाचार पत्र मथुरा

  • ताज़ा ख़बरें
  • Epaper
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
Rajpath Mathura
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 123 अंक उछला

शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 123 अंक उछला

ताज़ा ख़बरें
By Rajpath Mathura On Sep 11, 2025 4
Share Market

मुंबई । शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। बाजार के करीब सभी सेगमेंट हरे निशान में थे। दिन के अंत में सेंसेक्स 123.58 अंक या 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,548.73 और निफ्टी 32.40 अंक या 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,005.50 पर था।

बाजार को ऊपर खींचने का काम सरकारी बैंकिंग और एनर्जी ने किया। निफ्टी पीएसयू बैंक (0.74 प्रतिशत) और निफ्टी एनर्जी (0.88 प्रतिशत) की मजबूती के साथ बंद हुआ। निफ्टी फार्मा (0.46 प्रतिशत), निफ्टी मीडिया (1.02 प्रतिशत), निफ्टी पीएसई (0.98 प्रतिशत) और निफ्टी मेटल (0.34 प्रतिशत) की बढ़त के साथ हरे निशान में थे। दूसरे तरफ ऑटो और आईटी शेयरों ने बाजार पर दबाव बनाने का काम किया। निफ्टी ऑटो (0.33 प्रतिशत) और निफ्टी आईटी (0.50 प्रतिशत) की मजबूती के साथ बंद हुआ।

लार्जकैप के साथ मिडकैप शेयरों भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 44 अंक या 0.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ 58,043.55 प्रतिशत की मजबूती के साथ 58,043.55 बंद हुआ। हालांकि, निफ्टी स्मॉलकैप 17,875.20 पर करीब सपाट बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, इटरनल (जोमैटो), सन फार्मा, एसबीआई, एशियन पेंट्स, टीसीएस, आईटीसी, अदाणी पोर्ट्स, टीसीएस और आईटीसी टॉप गेनर्स थे। इन्फोसिस, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचयूएल, बीईएल, ट्रेंट और टाटा मोटर्स टॉप लूजर्स थे।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि निफ्टी 50 इंडेक्स 25,000 के अहम स्तर के ऊपर बंद हुआ है। हाल के दिनों में यूएस की ओर से भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगने के कारण निफ्टी 24,400 तक चला गया था। हालांकि, अब गिरावट के बाद बाजार में रिकवरी देखी जा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि इस रिकवरी के लिए कई कारकों को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, जैसे टैरिफ का घरेलू अर्थव्यवस्था पर सीमित प्रभाव की उम्मीद, अमेरिकी दीर्घकालिक नीतियों के प्रति भारत सरकार की मजबूत रणनीतिक प्रतिक्रिया, और टैरिफ प्रभाव को कम करने के लिए जीएसटी जैसे महत्वपूर्ण घरेलू सुधारों की घोषणा करना है।

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुले थे। सुबह 9.25 बजे पर सेंसेक्स 85 अंक या 0.11 प्रतिशत बढ़कर 81,510 पर और निफ्टी 24 अंक या 0.09 प्रतिशत बढ़कर 24,997 पर था।

#Sensex Closing Bell Share Market
Rajpath Mathura 14576 posts 0 comments

Prev Post

अदा शर्मा ने शेयर की अपनी सीक्रेट डाइट, ऐसे बरकरार रखती हैं अपनी ग्लोइंग स्किन

Next Post

भारत और मॉरीशस के प्रधानमंत्रियों के बीच वाराणसी में हुए महत्वंपूर्ण समझाैते, 10 प्वाइंट्स में समझें- क्या कुछ मिला

You might also like More from author
ताज़ा ख़बरें

भारत में सितंबर में खुदरा महंगाई 5.54 प्रतिशत रही, आलू और टमाटर हुए सस्ते

ताज़ा ख़बरें

हेमा मालिनी ने रेलवे को दिखाया मथुरा के विकास का रोडमैप

ताज़ा ख़बरें

GST परिषद व्यापक सुधारों को दे सकती है मंजूरी, छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं को मिलेगी…

ताज़ा ख़बरें

अभिनेता मुश्ताक खान का 56 साल की उम्र में निधन , कैंसर ने छीनी जिंदगी

Prev Next
About Us

5777821
Views Today : 7948
Browse by Category
  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

© 2026 - Rajpath Mathura. All Rights Reserved.
Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.