मथुरा। बार एसोसिएशन और पुलिस प्रशासन के बीच दो दिन से चल रहे विवाद का पटाक्षेप हो गया है। एसएसपी ने वकीलों की सभी मांगे मान ली हैं। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने हड़ताल समाप्ति की घोषणा कर दी है । कल 12 सितंबर से सभी वकील न्यायालयो में पूर्व की भांति काम काज करेंगे। अध्यक्ष प्रदीप शर्मा और सचिव शिव कुमार लवानिया ने मांगो के संबंध में एक पत्र एसएसपी श्लोक कुमार को दिया है।
बार एसोसिएशन मथुरा द्वारा विगत दो दिनों से पुलिस प्रशासन से अधिवक्ताओं को होने वाली परेशानियों को लेकर न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया था, उसी सन्दर्भ में एक ज्ञापन के माध्यम से अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मण्डल की सौहार्दपूर्ण वार्ता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से आज गुरूवार को हुयी जिसमें उन को पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली से अधिवक्ताओं को होने वाली परेशानियों से अवगत कराया गया। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्णतः आश्वस्त किया गया कि ज्ञापन में दर्शायी गयी सभी मांगो को यथाशीघ्र समाप्त कराया जायेगा। अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा द्वारा सर्व सम्मति से यह लिया गया कि विगत 2 दिनों से चल रहे नो वर्क को कल 12 सितम्बर से समाप्त किया जायेगा तथा बार एसोसिएशन मधुरा के समस्त अधिवक्तागण सुधारू रूप से अपना विधि व्यवसाय करेगें।
ज्ञापन में बार एसोसिएशन ने मांग की है कि अधिवक्ताओं के विरुद्ध लम्बित मुकदमों की विवेधनाओं में निष्पक्ष जाँच कराकर यथाशीघ्र समाप्त कराये जायें।
महिला थाना की थानाध्यक्ष द्वारा अधिवक्ताओ से सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया जाता है तथा कई बार काउन्सिल होने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता। जब तक अधिवक्ता के विरुद्ध कोई अति गम्भीर अपराध का मामला न हो तब तक उसके विरुद्ध थाने पर एफआईआर दर्ज न हो। इसके अलावा मथुरा जनपद के समस्त थाना व चौकियों में पुलिस अधिकारियों द्वारा अधिवक्तागणों के साथ सम्मान जनक व्यवहार किया जाए ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.