श्री अक्रूर जी वेलफेयर एसोसिएशन ने बनाया रजत जयंती समारोह , VVS को लेकर हुई चर्चा
हैदराबाद। श्री अक्रूर जी वेलफेयर एसोसिएशन हैदराबाद द्वारा आर्मी हेडक्वार्टर में अपना रजत जयंती समारोह बड़े धूमधाम से बनाया। इस बीच वार्ष्णेय समाज के विशिष्ट लोगों ने वीवीएस को लेकर विचार विमर्श भी किया । कार्यक्रम में भक्तमाल के वाचक नवनीत प्रिय दास वीवीएस ग्रेटर नोएडा के संयोजक सिनिसो आईटी डायरेक्टर राहुल वार्ष्णेय लेफ्टिनेंट जनरल विशिष्ट सेवा मेडल नीरज वार्ष्णेय तथा वीवीएस राष्ट्रीय राजनीतिक संगठन के राष्ट्रीय संयोजक अनिल वार्ष्णेय ने अपने-अपने विचार रखें। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल श्री वार्ष्णेय एवं नवनीत प्रिय के ऊर्जावान विचार तथा उनके मार्गदर्शन को मौजूद लोगों ने सुना और हृदय की गहराइयों से आभार भी व्यक्त किया। बैठक के बाद साउथ इंडिया के प्रभारी पीयूष गुप्ता के सानिध्य में सभी ने हैदराबाद के प्रसिद्ध माता यलम्मा पोचम्मा मंदिर के दर्शन भी किये। वीवीएस राष्ट्रीय राजनीतिक संगठन के राष्ट्रीय संयोजक अनिल वार्ष्णेय ने कहा कि श्री अक्रूर जी वेलफेयर एसोसिएशन हैदराबाद का रजत जयंती समारोह वास्तव में हमारे लिये एक मिशाल, एक आदर्श और एक प्रेरणा है। हैदराबाद में वार्ष्णेय समाज की अल्पसंख्यक स्थिति के बावजूद हमारे आदरणीय बुजुर्गों ने 25 वर्ष पूर्व जो पौधा रोपा था, आज वह एक वटवृक्ष का रूप ले चुका है। यह रजत जयंती का आयोजन अत्यंत भव्य, शानदार और प्रेरणादायी रहा।
मैं वीवीएस परिवार की ओर से समस्त कार्यकारिणी, आयोजन समिति एवं हैदराबाद परिवार को रजत जयंती की हार्दिक अनंत शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ।

कार्यक्रम में वर्षा गुप्ता दीपक गुप्ता अनुपमा गुप्ता सागर गुप्ता निष्ठा गुप्ता सौरव गुप्ता खुशी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
मोबाइल ऐप का लोकार्पण बना इतिहास

हैदराबाद में बैठक के बाद श्री अक्रूर जी वेलफेयर एसोसिएशन के रजत जयंती समारोह के अवसर पर वीवीएस के मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया गया। मोबाइल ऐप की जानकारी देते हुए वीवीएस के राष्ट्रीय संयोजक अनिल वार्ष्णेय ने बताया कि यह संगठन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस ऐप को खोलकर आसानी से आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। उन्होंने इस ऐप के रचनाकार ग्रेटर नोएडा संयोजक राहुल वार्ष्णेय पीयूष गुप्ता को श्रेय देते हुए कहा कि है यह उनकी मेहनत लगन और दूरदर्शी सोच का परिणाम है। आज का दिन वीवीएस के लिए ऐतिहासिक दिवस बन गया है।