मथुरा के पूर्व जिला जज आशीष गर्ग का हार्ट अटैक से निधन

गाजियाबाद । मथुरा के पूर्व जिला जज आशीष गर्ग का सोमवार को यशोदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में हर्निया ऑपरेशन के बाद हार्ट अटैक से निधन हो गया। रविवार को हुए ऑपरेशन के बाद उनकी हालत स्थिर थी, लेकिन सोमवार सुबह बाथरूम में अचानक हार्ट अटैक आने से उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना से शोक की लहर है। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आशीष गर्ग मूल रूप से मुजफ्फरनगर नगर के रहने वाले थे।

मूलरूप से मुजफ्फरनगर निवासी आशीष गर्ग 30 अप्रैल 2025 को गाजियाबाद के जिला जज नियुक्त हुए थे। इससे पहले वह मथुरा में जिला जज के पद पर कार्यरत थे। अप्रैल 2024 में उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट के महानिबंधक से मथुरा का जिला जज बनाया गया था। उनके पिता रामेश्वर स्वरूप गर्ग भी करीब 10 वर्ष पूर्व गाजियाबाद में अपर जिला सत्र न्यायाधीश रह चुके थे।