मथुरा। जनपद के जलप्लावित क्षेत्र से जल की निकासी को लेकर जहां जिला प्रशासन ने रात दिन एक कर दिया हैं वहीं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी पूरी तरीके से ग्रामीणों को राहत पहुंचने में जुटे हुए हैं। गोवर्धन के विधायक ठाकुर मेघ श्याम सिंह ने एसडीएम सदर आई ए एस अभिनव जैन के साथ कई स्थानों का निरीक्षण किया।
विधायक गोवर्धन मेघश्याम सिंह उप जिलाधिकारी सदर/ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन, खंड विकास अधिकारी फरह नेहा रावत, सिंचाई विभाग, कृषि विभाग तथा नायब तहसीलदार के द्वारा ग्राम छड़गाँव, खेरिया, सेरसा आदि ने जल भराव के संबंध में क्षेत्र का निरीक्षण किया गया तथा ग्रामवासियों के साथ बैठक की । इस दौरान तत्काल जल निकासी के लिए संबंधित विभाग को यथोचित कार्यवाही के लिए निर्देश दिये गये। विधायक ने पंप सेट, नालियों की सफाई तथा पुलिया की खुदाई कराकर जल निकासी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रभावित किसानों एवं परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा। सर्वे के कार्य विभागों द्वारा किए जा रहे है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.