बिहारीजी कॉरिडोर के मामले में एक सौ सात मूल निवासीजनों की याचिका पर अब सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस करेंगे सुनवाई

मथुरा। वृंदावन में बिहारीजी कॉरिडोर के मामले में अब सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुनवाई करेंगे। दो जजों की खंडपीठ ने यह मामला मुख्य न्यायाधीश को सौंप दिया है।
यह जानकारी देते हुए याची गोस्वामीजनों के अधिवक्ता एके सिंह ने बताया कि कॉरिडोर को लेकर वृंदावन के एक सौ सात मूल निवासीजनों की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। याची पीढ़ी दर पीढ़ी यहाँ रह रहे हैँ। मुग़लों और अंग्रेजों के समय भी यहां रहे है। वृंदावन की पहचान कुंच गलियों से है। विदेशों से लोग इन्हें देखने आते हैँ। भगवान श्रीकृष्ण राधा रानी की लीला देखने आती है। कुंज गलियों की बजह से ही बाँकेबिहारी की प्रतिष्ठा बची, मुगलों के रथ नहीं जा पाए। इसमें कॉरिडोर के साथ विकास हो, लेकिन विरासत का विनाश नहीं होना चाहिए। यमुना किनारे पर्याप्त जगह है, वहाँ सुविधाए दीजिए। विरासत को मिटने नहीं देंगे। इसी पर आज़ सभी याचिका में सुनवाई थी जिसे दो जजों की खंडपीठ ने मामला मुख्य न्यायाधीश को भेज दिया है। अब आठ दस दिन में इस मामले में सुनवाई हो सकती है ।