अंकुर अग्रवाल बने लायंस मथुरा स्टार्स के नए अध्यक्ष

मथुरा। लायंस क्लब ऑफ मथुरा स्टार्स की कार्यकारिणी की बैठक स्थानीय होटल में संपन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से अंकुर अग्रवाल को क्लब का नया अध्यक्ष और अक्षय कृष्णा गर्ग को सचिव, सागर गोयल को कोषाध्यक्ष और देवांशू अग्रवाल को एमसीपी पद के लिए चुना गया।
बैठक का शुभारंभ क्लब के पूर्व अध्यक्ष सचिन अग्रवाल और सचिव देवाशीष अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत क्लब सदस्यों द्वारा दुपट्टा ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर किया गया।
अपने प्रथम संबोधन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने कहा लायंस क्लब का मूल उद्देश्य समाज के हर वर्ग की सेवा करना है।
सचिव अक्षय कृष्णा गर्ग ने आगामी सेवा गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की धन्यवाद ज्ञापित किया ।
बैठक में राहुल वीनित अनूप तनु गर्ग नीरज तायल कपिल अग्रवाल रौनक बंसल सचिन खंडेलवाल चौधरी मोहित अग्रवाल नितिन बंसल रितु अग्रवाल रेखा गर्ग रूबल अग्रवाल अंकिता अग्रवाल खुशबू बंसल दीपिका अग्रवाल और भावना अग्रवाल शामिल रहे।