लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में लगातार तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में एक बार फिर तबादला लिस्ट जारी की गई है। एस.बी शिरडकर को पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन से पुलिस महानिदेशक, पुलिस प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड, उप्र, की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी सुजीत पांडेय को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन बनाया गया है । इसके अलावा आर.के स्वर्णकार को अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी, मुख्यालय, उप्र की जिम्मेदारी दी गई है। ये अभी तक अपर पुलिस महानिदेशक, एपीटीसी, सीतापुर में तैनात थे। आशीष तिवारी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर बनाया गया है। इनके पास अभी तक पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, लखनऊ की जिम्मेदारी थी। वहीं सहारनपुर के एसएसपी रोहित सिंह सजवान को पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक भेजा गया है।