मथुरा। श्री वार्ष्णेय एकता महिला महासभा की जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा वार्ष्णेय की अध्यक्षता में आगामी माह पड़ने वाले हरियाली तीज पर्व के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर वहां उपस्थित बहनों से अपने अपने सुझाव दिए जिसे अध्यक्ष ने सराहा कर सभी का धन्यवाद किया।
बैठक में अध्यक्ष प्रतिमा वार्ष्णेय ने कहा की हरियाली तीज पर्व हिन्दू महिलाओं के लिए सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है इसको लेकर वह बड़ी तैयारी करती हैं। संगठन ने सोचा है कि इस बार 27 जुलाई को तीज पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए। उपाध्यक्ष प्रिया नवरत्न ने अपने संबोधन में कहा कि महासभा की सभी सदस्य पर्व को उल्लास के साथ मनाने के लिए अपने-अपने बहुमूल्य सुझाव दें। बैठक में महामंत्री श्रीमती एकता कोषाध्यक्ष श्रीमती वंदना उपाध्यक्ष प्रिया नवरत्न श्रीमती पूनम मंत्री श्रीमती डिंपल श्रीमती शशि बाला श्रीमती रेनूबाला आदि ने भाग लिया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.