मथुरा। विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के साथ अब व्यापारिक संगठन भी श्री बांके बिहारी जी मंदिर कॉरिडोर के समर्थन में आ गए है। श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ प्रस्तावित कॉरिडोर को व्यापारिक दृष्टि से भी वृंदावन मथुरा की जरूरत बता रहे है। मंगलवार को मथुरा वृंदावन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन, कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ब्रज क्षेत्र, जिला ओलंपिक संघ मथुरा एवं ऑल इंडिया ज्वैलर्स और गोल्डस्मिथ फेडरेशन ब्रज प्रांत ने बिहारी जी कॉरिडोर निर्माण के लिए जिलाधिकारी को अपना समर्थन व्यक्त किया है। इससे पूर्व नगर निगम के बड़ी संख्या में पार्षदों ने इसका समर्थन सोमवार को एक बैठक में किया था।
बिहारी कॉरिडोर निर्माण का समर्थन पत्र देते हुए पदाधिकारियों ने कहा है कि भगवान श्री राधा कृष्ण जी की लीला भूमि होने के कारण मथुरा वृंदावन आज विश्व पटल पर एक विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। जैसा कि सर्वज्ञात है, भगवान श्री कृष्ण एवं राधा रानी जी के अनुयायी संपूर्ण विश्व में है, अपने आराध्य की झलक पाने के लिए करोड़ों की संख्या में अनुयाई संपूर्ण विश्व से उनके दर्शन करने के लिए वर्ष भर आते रहते हैं जिससे यहां की व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा में व्यवधान पैदा होता है। भीड़ के दबाव श्रद्धालुओं, स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों को भी कठिनाई होती है, उन सभी तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों, स्थानीय लोगों की परेशानियों को देखते हुए सरकार द्वारा वृंदावन कॉरिडोर निर्माण के लिए जो कदम उठाया जा रहा है यह आवश्यक व उचित है। समय की मांग एवं जन भावनाओं को देखते हुए बृहद कॉरिडोर का निर्माण होना भविष्य में सभी के लिए उपयोगी होगा।
काशी विश्वनाथ, महाकाल उज्जैन के उदाहरण हमारे सामने है, जहां कॉरिडोर बनने के बाद पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं का आगमन कई गुना बढ़ गया है। भगवान श्रीराम जी की नगरी अयोध्या आज विश्व में आस्था आकर्षण का केंद्र बन गई है। श्री बांके बिहारी जी कॉरिडोर निर्माण में समाज के सभी वर्ग का हित है। बृहद कॉरिडोर बनने के बाद मथुरा जिले का सर्वांगीण विकास होगा। अंतरराष्ट्रीय होटल ग्रुप, फूड चेन, रियल एस्टेट पुन, हॉस्पिटल, मल्टीनेशनल कंपनी इत्यादि यहां पर आएंगी। इससे केंद्र एवं प्रदेश का राजस्व बढ़ने के साथ साथ रोजगार के नए अवतर भी सृजन होगे।
इधर कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ब्रज क्षेत्र एवं ऑल इंडिया ज्वैलर्स और गोल्डस्मिथ फेडरेशन (AIKGF) ब्रज प्रांत के सभी पदाधिकारियों ने श्री बांके बिहारी जी वृंदावन कॉरिडोर का पुरजोर समर्थन करते हुए सरकार से आग्रह किया है कि कॉरिडोर बनाते समय वृंदावन की कुंज गलियां, पारंपरिक स्वरूप, पुरातन संस्कृति, श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं, सेवा परंपरा आदि का भी सम्मान बरकरार रखा जाए।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.