मथुरा । मांट तहसील में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की शिकायतें सुनी और संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी शिकायतों की जांच कर निस्तारण सुनिश्चित करें।
तहसील मॉंट के सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया जिसमें राजस्व विभाग की 24, पुलिस विभाग की 07, वन विभाग की 02, पूर्ति विभाग की 05, विकास विभाग की 05 एवं विद्युत विभाग की 06 कुल 49 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर 02 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी श्री मीना द्वारा समस्त सम्बन्धित विभागों को तहसील दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने एवं शिकायतकर्ता को भी अवगत कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी के साथ, उप जिलाधिकारी मॉंट रितु सिरोही, तहसील का समस्त स्टॉफ एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.