मथुरा। शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउन्ड पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई। परेड का निरीक्षण के दौरान उन्होंने परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन किया । तत्पश्चात पुलिसकर्मियों में शारीरिक दक्षता विकसित करने हेतु दौड़ लगवाई गई तथा एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल भी करवाई गई तथा उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परेड ग्राउण्ड पर डॉग स्क्वॉड एवं पीआरवी के वाहनों व उसके उपकरणों का निरीक्षण किया । परेड में विभिन्न थानों,कार्यालयों, शाखाओं एवं पुलिस लाइन के पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए । इसके अलावा उन्होंने पुलिस कैन्टीन, वर्दी स्टोर,पुलिस लाइन परिसर व फैमिली क्वार्टर आदि एवं आदेश कक्ष पर समस्त गार्द कमांडर के रजिस्टर का अवलोकन किया। एस एस पी ने पुलिस लाइन में मौजूद सभी पुलिस कर्मियो को उच्च कोटि का अनुशासन बनाये रखने तथा कर्तव्यनिष्ठा पूर्वक ड्यूटी के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिए ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.