मथुरा। महानगर के सेठबाड़ा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर की अध्यक्षता में आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वाधीनता आंदोलन के महायोद्धा एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहर लाल नेहरु की 61 वीं पुण्य स्मृति दिवस पर उनके छवि चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री धनगर ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शांतिपूर्ण सह अस्तित्व की विदेश नीति संसदीय लोकतंत्र मिश्रित अर्थव्यवस्था सार्वजनिक उद्योग विज्ञान और तकनीकी का विकास और धर्मनिरपेक्ष जनवाद की दिशा में नेहरू जी का योगदान अविस्मरणीय है। महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने कहा कि आधुनिक भारतीय की परिकल्पना को साकार रूप देने वाले समतामूलक समाजवादी धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणतंत्र के निर्माण में नेहरू जी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा।
जिला महासचिव वैध मनोज गौड़ ने कहा राष्ट्र निर्माण की उनकी दूरदर्शी सोच वैज्ञानिक दृष्टिकोण और संवैधानिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता थी। संचालन जिला महासचिव अप्रतिम सक्सेना ने किया। भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने वालों में रमेश कश्यप पुनीत शर्मा आशीष अग्रवाल आबिद हुसैन उमा शंकर शर्मा बलवीर सिंह धनगर सुरेश शर्मा जयंती सारस्वत अफजल शालीमार सुनील कुमार एड. सौरभ सिंह आदि मौजूद थे ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.