एस एस पी मथुरा की तेज तर्रार कार्यशैली से बच न सका रिश्वतखोर डॉक्टर, 4 गिरफ्तार
मथुरा । पुलिस भर्ती में पारदर्शिता शुचिता बनाए रखने के लिए पुलिस ने थाना हाईवे क्षेत्र स्थित चंदनवन से एक डाक्टर व उसकी पत्नी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1 लाख 30 हजार रूपए व 6 मोबाइल फोन बरामद किए है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा बुलाई गई पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस आरक्षी भर्ती 2023 में सफल अभ्यर्थियों के मेडिकल प्रक्रिया में पास करने के नाम पर पैसा वसूले जाने की बात सामने आने पर ऐसे लोगों की गिरफ्तारी के निर्देश पुलिस नगर अधीक्षक डा अरविंद कुमार व क्षेत्राधिकार रिफाइनरी श्वेता को दिए। पुलिस टीम आज थाना हाईवे स्थित चंदनवन फेस टू स्थित डॉक्टर हरि नारायण प्रभाकर की आवाज पर पहुंच गई। वहां पहले से एक अभ्यर्थी बैठा था। जो वहां मौजूद फार्मासिस्ट मथुरेश को पास होने के नाम पर पैसे दे रहा था। मथुरेश ने उक्त रकम डॉक्टर के ड्राइवर जयपाल को दे दी फिर ड्राइवर ने यह रकम डॉक्टर हरिनारायण प्रभाकर को दे दी। पुलिस ने तुरंत डॉक्टर प्रभाकर को पकड़ लिया। इसी बीच डॉक्टर की पत्नी ने अंदर से कैमरा बंद कर लिया। वह कुछ कागजों को जलाने लगी। जलने की बदबू आने पर पुलिस का ध्यान वहां गया तो तत्काल कमरा खुलवाकर देखा तो वह कागज जल रही थी। और जले कागजों फ्लश किया जा रहा था। कुछ कागज पुलिस ने बरामद भी कर लिए हैं। बताते चलें कि पुलिस के द्वारा पकड़े गए डॉक्टर हरिनारायण प्रभाकर जिला अस्पताल में आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनाती के आलावा वह पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के चयन की प्रक्रिया में मेडिकल टीम के सदस्य भी हैं पुलिस ने डॉक्टर हरि नारायण प्रभाकर से 130000 रूपए की नगदी व 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि मोबाइल फोन में कई अभ्यर्थियों के फौरन नंबर मिले हैं। जिन्हें फॉरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। पुलिस ने डॉक्टर प्रभाकर को उनकी पत्नी व फार्मासिस्ट व ड्राइवर जयपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।