व्यापारी नेता के आवास पर सुरक्षा न होने से विधायक नाराज, एसएसपी को दिए निर्देश

मथुरा। व्यापारी नेता हेमेंद्र गर्ग (हेमू) की नृशंस हत्या की जानकारी मिलते ही हिमाचल से लौटे पूर्व प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और विधायक श्रीकांत शर्मा रविवार की सुबह उनके निवास गायत्री विहार पहुंचे। यहां पर परिवार को ढांढस बंधाया और संभव मदद का भरोसा व्यापारी नेता के परिवार को दिया।
व्यापारी नेता के आवास पर सुरक्षा के लिए लगा पुलिसकर्मी नदारद होने पर विधायक ने फोन से एसएसपी श्लोक कुमार से नाराजगी जताई और तत्काल व्यापारी नेता के परिवार को सुरक्षा के निर्देश दिए जिस पर तुरंत एसएसपी ने तत्काल व्यापारी नेता के आवास पर सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी भेज दिए । विधायक ने कहा कि व्यापारी नेता को पूरा न्याय दिलवाया जाएगा। हर हाल में हत्यारोपायों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। उन्होंने व्यापारी नेता के परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। विधायक के संग स्थानीय पार्षद राकेश भाटिया आदि मौजूद रहे।