नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के महाकुंभ नहीं जाने को लेकर लंबे समय से सियासी बयानबाजी हो रही है। इस पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा ने कहा अगर हम महाकुंभ में जाते तो वहां वीआईपी व्यवस्थाओं के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती थी। हम नहीं चाहते कि हम लोगों की वजह से श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा का सामना करना पड़े। उन्होंने कहा कि हम कुछ भी सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए नहीं करते। हमें यह दिखाने की जरूरत नहीं है कि हम कितने सेक्युलर हैं।
उन्होंने आगे कहा मेरा मानना है कि हमें धार्मिक क्रियाओं में सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए भाग नहीं लेना चाहिए और न ही शो ऑफ की राजनीति में शामिल होना चाहिए। इसलिए, मुझे विश्वास है कि राहुल गांधी सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए धार्मिक यात्रा नहीं करते। वे जब चाहें किसी भी पवित्र स्थल पर जा सकते हैं और इसका कोई परेशानी भी नहीं होनी चाहिए। बता दें कि इससे पहले भाजपा नेता अमित मालवीय ने तंज कसते हुए कहा था कि देश के विभिन्न हिस्सों और दुनिया भर से 66 करोड़ से अधिक लोग इस महान धार्मिक उत्सव में शामिल हुए, लेकिन कांग्रेस के वंशज राहुल गांधी ने महाकुंभ में भाग नहीं लिया। यह स्वाभाविक है कि एक ईसाई मां और पारसी पिता के बेटे के लिए इस प्राचीन हिन्दू उत्सव में विश्वास नहीं होना चाहिए। राहुल गांधी ने तो रामलला मंदिर भी नहीं गए।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.